कल से लगेगा नौतपा, चलेगी गर्म हवाएं

रायपुर। कल से नौतपा शुरू होने वाला है नौतपा के दौरान बीच के दिनों में हीटवेव की शिकायतें सामने आएंगी गर्म हवाओं के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा फिर हर 2 जून तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है इस बार कहीं ना कहीं गर्मी अच्छी पड़ी है प्रदेश के कई स्थानों पर तापमान 44 से ऊपर जा चुका है। उमस भरी गर्मी की वजह से लोग बीमार भी पड रहे हैं। रायपुर सहित पूरे प्रदेश में इन 48 घंटों में लू की स्थिति निर्मित हो सकती है। 27 और 28 जून को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज हो सकता है। इस वर्ष गर्मी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है। इन दो दिनों में तापमान 44 डिग्री को भी पार कर सकता है।लू का सामना करने के बाद मई अंत में राहत की बौछारें पड़ सकती हैं। माह के अंत में हल्की बदली-बारिश और बौछारों की संभावना है। अंधड़ भी चल सकता है। हालांकि ये प्री मानसूनी गतिविधियां नहीं होगी। प्री मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत प्रदेश में जून के प्रथम सप्ताह से होगी। 5 जून के बाद प्रदेश में बदली-बारिश का क्रम बढ़ जाएगा। गौरतलब है कि नौतपा 25 मई से प्रारंभ हो रहा है, जो 2 जून तक रहेगा। इस बार पूरे नौ दिन नौतपा नहीं तपेगा, लेकिन इनमें से कुछ दिन तापमान अपने चरम पर रहेगा। कल से शुरू होने जा रहे नौतपा के पहले प्रदेश का तापमान सामान्य से कम है। राजधानी रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 40.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.8 डिग्री कम 25.7 डिग्री दर्ज हुआ। सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 42.6 डिग्री रहा। सबसे कम तामपान अंबिकापुर में 23 डिग्री रहा।