मनोरंजन

सत्य घटनाओं से प्रेरित ‘द नर्मदा स्टोरी’ 12 जून को होगी रिलीज़

‘द नर्मदा स्टोरी’ इन दिनों अपने अनोखे प्रमोशनल कैंपेन को लेकर चर्चा में है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से जुड़ी एक रहस्यमयी खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जिसमें दावा किया गया था कि पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया एक महत्वपूर्ण केस के सिलसिले में घर से निकलने के बाद अचानक लापता हो गए हैं। वायरल स्क्रीनशॉट में सीसीटीवी फुटेज, ब्रेकिंग न्यूज़ ग्राफिक्स और ‘पुरुषोत्तम भदौरिया कहाँ हैं?’ जैसे सवालों ने लोगों के बीच डर और उत्सुकता दोनों पैदा कर दिए। देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

हालांकि कुछ समय बाद यह साफ हो गया कि यह पूरा मामला फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ के प्रमोशन का हिस्सा था। फिल्म की टीम ने दर्शकों के बीच रोमांच और जिज्ञासा पैदा करने के लिए इस हाई-वोल्टेज रणनीति को अपनाया। बताया जा रहा है कि फिल्म रहस्य, अपराध और भावनात्मक संघर्ष से भरपूर कहानी पर आधारित है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी के अचानक गायब होने के पीछे छिपे कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं।

फिल्म में रियल आईपीएस ऑफिसर सिमाला प्रसाद मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, अंजलि पाटिल, अश्विनी कालसेकर और ज़रीना वहाब जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वर्तमान में भोपाल पुलिस मुख्यालय में डीआईजी महिला सुरक्षा के पद पर कार्यरत सिमाला प्रसाद को देश के बेहतरीन पुलिस अधिकारियों में गिना जाता है। फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज़ किया जाएगा, जबकि यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button