Stock Market Crash: नई सरकार बनने से पहले ढूब गए निवेशकों के इतने पैसे

नई दिल्ली। मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिले है। यह गिरावट पिछले 4 साल में सबसे ज्यादा है। आज सेंसेक्स 5 फीसदी और निफ्टी 6 फीसदी से ज्यादा गिर गए।
ये खबर भी पढ़ें : जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, मानसून ने पकड़ी रफ्तार
बाजार में जारी भारी गिरावट से निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में आई गिरावट को लेकर जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार, डॉ. वी के विजयकुमार का कहना है कि स्टॉक मार्केट में तेजी से गिरावट का कारण अब तक आए नतीजे है। नतीजे एग्जिट पोल से कम रहे हैं, जिसे बाजार ने कल खारिज कर दिया था। अगर बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलता है तो निराशा होगी और इसका असर बाजार पर भी दिख रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : फैन्स इंतजार कर रहे, वरुण धवन के घर कभी-भी गूंज सकती हैं किलकारियां
डूब गए निवेशकों के पैसे
सोमवार को बाजार में तेजी से निवेशकों को 15 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। आज वहीं निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है। बीएसई के एम-कैप डिटेल्स के अनुसार सोमवार को बीएसई में लिस्टिड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,25,91,511.54 करोड़ रुपये था।यह एम-कैप आज गिरकर 4,00,03,834.56 करोड़ रुपये हो गया है।
ये खबर भी पढ़ें : Kedar Jadhav Retirement: धोनी के अंदाज में चेले ने भी किया रिटायरमेंट का एलान
इसका मतलब है कि शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को 26 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। स्टॉक मार्केट में यह गिरावट 24 FEB 2022 के बाद सबसे बड़ी है। 24 FEB 2022 को इंट्राडे में सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं कई एक्सपर्ट के अनुसार यह कोविड के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। देश में चुनावी माहौल के समय इंडिया वीआईएक्स में तेजी देखने को मिलती है। आज भी इंडिया वीआईएक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। मंगलवार को इंडिया वीआईएक्स में 32 फीसदी की तेजी आई है। इंडिया वीआईएक्स में आई तेजी के बाद शेयर मार्केट के निवेशकों को आगाह रहना चाहिए।