मनोरंजन

23 जून को पति पत्नी बनने जा रहे हैं सोनाक्षी और जहीर

नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में महज तीन दिन बाकी रह गए हैं। ये कपल मुंबई में 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : समय पर जीएसटी का भुगतान नहीं करने वाले व्यवसायियों पर स्टेट जीएसटी सख्त

सात सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब पति-पत्नी बनने जा रहे हैं। बीते दिनों सोनाक्षी और जहीर की बैचलर और बैचलरेट पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं अब खुद होने वाले दूल्हे राजा मीडिया के सामने आए और पैपराजी को देख खुश हुए। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें : तपती गर्मी के मौसम में इस तरह रखें अपने पौधों की देखभाल

दुबई से मुंबई लौटे जहीर इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबालअपने रिलेशनशिप को अगले पड़ाव पर ले जा रही हैं। इस बीच जहीर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे है।

ये खबर भी पढ़ें : नॉर्थ कोरिया ने फिर भेजे साउथ कोरिया में कचरे वाले गुब्बारे

इस दौरान उनके चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। एक्टर साकिब सलीम ने भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें जहीर भी नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये सभी दोस्त जहीर की बैचलर पार्टी में शामिल हुए थे और अब शादी के लिए सब मुंबई लौट आए हैं।साकिब ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- ‘यह खास रहा। लड़के, लड़के लड़के, ये पागल लड़के।’

ये खबर भी पढ़ें : केट शर्मा का अंदाज देख धड़केगा फैंस का दिल

बीते दिनों हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमे लिखा था कि मैं अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर जरूर ही सोनाक्षी की शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करूंगा। वह मेरी लिए बेहद खास हैं और सबसे अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने कई बार मेरी मदद की है। पावर कपल सोनाक्षी और जहीर को शुभकामनाएं। भोलेनाथ उन पर कृपा करें। अब देखना होगा हनी सिंह इस शादी में शामिल होते हैं या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें : Backward class candidate Patkar got first rank in MPPSC

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button