मध्यप्रदेश

शिवपुरीः आईजी सक्सेना ने डॉ. आयुष जाखड़ को अशोक चिन्ह लगाकर दी पदोन्नति

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में पदस्थ वर्ष 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं एसडीओपी आयुष जाखड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

रविवार को करैरा में आयोजित गरिमामय समारोह में ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द कुमार सक्सेना तथा शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेग डोलकर भूटिया ने उनके कंधों पर अशोक चिन्ह लगाकर पदोन्नति का सम्मान प्रदान किया। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच डॉ. जाखड़ का अभिनंदन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले ,एसडीएम अनुराग निंगवाल ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा करेरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई सहित पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आयुष जाखड़ की कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलाई है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे नई पदस्थापना पर भी अपनी सेवाओं से विभाग का गौरव बढ़ाएंगे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. आयुष जाखड़ की नवीन पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर के पद पर हुई है। पदोन्नति समारोह पूरे गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button