मनोरंजन

ब्वॉयफ्रेंड के साथ बाइक राइड एंजॉय करती नजर आईं रिया चक्रवर्ती

नई दिल्ली। सुशांत राजपूत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती कुछ भी करती हैं वो मीडिया की हाईलाइट्स में आ जाता है। पिछले दिनों खबर आई थी कि एक्ट्रेस को नया ब्वॉयफ्रेंड मिल गया है और वो जेरोधा के फाउंडर निखिल कामथ को डेट कर रही हैं। अब हाल ही में निखिल के साथ मस्त बाइक राइड एंजॉय करते हुए रिया चक्रवर्ती पैप्स के कैमरे में कैद हुईं। देखा गया। एक्ट्रेस ने इस दौरान क्रॉप टॉप, डेनिम जींस और डेनिम जैकेट पहनी हुई थी, जबकि निखिल ब्लैक शॉर्ट्स और बॉम्बर जैकेट में नजर आए। दोनों ने मीडिया की नजरों से बचने के लिए ब्लैक मास्क पहना था,लेकिन नेटिजन्स ने उन्हें तुरंत पहचान लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा,” अब इसका टाइम आने वाला है।” एक अन्य ने कहा, “एक और रहस्यमयी आत्महत्या होने वाली है।”
तीसरे ने लिखा, ‘इसके साथ क्वालिटी टाइम बिताना मतलब मौत को दावत देना।’ वहीं एक अन्य ने रिया को सलाह देते हुए लिखा,’मैडम जान है तो जहान है, हैलमेट तो लगा लीजिए।’
रिया और निखिल के रोमांस की अफवाहें तब आई थीं जब दोनों को कॉमेडियन तन्मय भट्ट के साथ एक पार्टी में साथ पहुंचते देखा गया था। रिया चक्रवर्ती को डेट करने से पहले, निखिल 2021 से मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे थे। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था और ऐसा कहा जा रहा था कि वे एक साथ रहने लगे थे। हालांकि कुछ समय बाद इनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं जिसका कारण किसी को नहीं पता है।
निखिल की इससे पहले अमांडा पूर्वांकरा से शादी हो चुकी है। उन्होंने 18 अप्रैल, 2019 को फ्लोरेंस,इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी। हालांकि 2021 में ये अलग हो गए। वहीं रिया इससे पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं,जिन्होंने 14 जून, 2020 को सुसाइड कर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
फिर बजेगा नैनो का डंका – नई खूबियों के साथ सिर्फ ₹511 EMI में पाएं 5G धमाका realme का Phone