व्यापार

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती

नई दिल्ली। आज से जुलाई का महीना शुरू हो गया है। महीने के पहले दिन ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट कर दिये हैं। तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 30 रुपये की कटौती की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : बॉक्स ऑफिस पर ‘कल्कि 2898 AD’ का कब्जा

यह लगातार तीसरा महीने है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में नरमी आई है।आपको बता दें कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें आज से लागू हो गई। यानी आज से नई दरों पर कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : भारतीय रेलवे ने इन लोगों के लिए लॉन्च किया संज्ञान ऐप

कमर्शियल सिलेंडर के लेटेस्ट रेट
राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1676 रुपये था। आज से इनकी कीमत 1646 रुपये हो गई।
कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1756 रुपये हो गई है।
मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1598 रुपये है।

ये खबर भी पढ़ें : Kalki 2898 AD trailer released

चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 1840.50 रुपये थी। आज से इनकी कीमत 1809.50 रुपये है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

ये खबर भी पढ़ें : राजधानी में 5 स्थानों पर लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन

तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश भर में घरेलू सिलेंडर के दाम 803 रुपये ही हैं। इस साल फरवरी में घरेलू सिलेंडर के दाम में कटौती हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें :गर्मी के मौसम में पिएं पाइनएप्पल जूस, मिलेंगे अनेक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button