
आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एक ऐसी हार दी है जिससे कई रिकॉर्ड टूट गए हैं और मुंबई के लिए एक नया कलंक भी लग गया है। मुंबई ने 200 से ज़्यादा रन बनाए, फिर भी हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई का टूटा रिकॉर्ड – पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया है। अब तक मुंबई का दावा था कि जब भी उन्होंने 200 से ज़्यादा रन बनाए हैं, वो कभी नहीं हारे हैं। लेकिन पंजाब किंग्स ने रविवार रात को ये स्ट्रीक तोड़ दिया। पंजाब ने 204 रनों का पीछा करते हुए न केवल मैच जीता, बल्कि कई रिकॉर्ड भी बनाए।
पंजाब के नए रिकॉर्ड्स – प्लेऑफ़ में सबसे बड़ा सफल पीछा पंजाब किंग्स ने आईपीएल के प्लेऑफ़ या नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ा सफल पीछा किया है। उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 207 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई के ख़िलाफ़ 200+ का पहला सफल पीछा पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास में पहली टीम बन गई है जिसने मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 200 से ज़्यादा रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है। इससे पहले मुंबई ने 18 बार 200+ का स्कोर बनाया था, लेकिन हर बार जीत हासिल की थी। 200+ रनों का लक्ष्य हासिल करने का नया रिकॉर्ड पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में आठवीं बार 200 से ज़्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया है, जो किसी भी टीम का सबसे ज़्यादा है। अन्य किसी भी टीम ने ये कारनामा 5 बार से ज़्यादा नहीं किया है। एक सीज़न में सबसे ज़्यादा 200+ रनों के सफल पीछे: आईपीएल के एक सीज़न में ये नौवीं बार है जब किसी टीम ने 200 से ज़्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया है, जोकि एक सीज़न का सबसे ज़्यादा है। पंजाब किंग्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है। अब उनका सामना फ़ाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा, जिसने उन्हें क्वालीफायर 1 में हराया था। देखते हैं कि पंजाब इस बार क्या कमाल करती है।