मध्यप्रदेश

मप्रः केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू आज जबलपुर प्रवास पर

जबलपुर। केन्द्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू आज रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के जबलपुर आ रहे हैं। वे यहां समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का सुबह रेल मार्ग द्वारा जबलपुर आगमन होगा। इसके बाद वे सुबह 9 बजे से स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री सुबह 11 बजे अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल होंगे तथा दोपहर 2 बजे से जबलपुर स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं अमृत योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू शाम 4.15 बजे प्रसिद्ध पर्यटन भेड़ाघाट जाएंगे तथा शाम 5.30 बजे भेड़ाघाट से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। केन्द्रीय मंत्री शाम 7.30 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button