लाइफ स्टाइल

AC नहीं तो टेंशन नहीं! इन सस्ते घरेलू उपायों से मिनटों में ठंडा रहेगा आपका कमरा

Room Cooling Tips: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दोपहर होते ही कमरे तंदूर की तरह तपने लगते हैं और हर किसी के लिए AC लगवाना आसान नहीं होता। ऐसे में अगर आपके घर में एयर कंडीशनर नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान, सस्ते और देसी घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना AC के भी अपने कमरे को काफी हद तक ठंडा और आरामदायक बना सकते हैं।

कूलर में बर्फ डालने से उसकी हवा ज्यादा ठंडी हो जाती है, वहीं खिड़कियों पर गीली सूती चादर या खस के पर्दे लगाने से बाहर की गर्म हवा ठंडी होकर कमरे में प्रवेश करती है। इसके अलावा एग्जॉस्ट फैन कमरे की गर्म हवा बाहर निकालने में मदद करता है और शाम के समय खिड़की के पास टेबल फैन लगाने से ठंडी हवा अंदर आती है।

घर में मनी प्लांट, एलोवेरा, स्नेक प्लांट और एरिका पाम जैसे इनडोर पौधे रखने से भी कमरे का तापमान नेचुरल तरीके से कम रहता है। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप गर्मी में बिना ज्यादा खर्च किए अपने कमरे को कूल-कूल बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button