Join us?

मध्यप्रदेश

Mp News: दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके संसदीय क्षेत्र राजगढ़ से दिग्विजय सिंह के करीबी को टिकट दिया जाएगा।
वहीं छिंदवाड़ा से नकुलनाथ लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह प्रदेश के हाईप्रोफाइल सीट गुना-अशोकनगर लोकसभा से ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने अरुण यादव का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। प्रदेश के 29 लोकसभा में से चार सीटों पर महिलाओं को कांग्रेस टिकट देगी। बता दें कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शाम 6 बजे के होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button