Join us?

मध्यप्रदेश

Mp news: तेज गर्मी से हुई चमगादड़ों की मौत, पारा 45 डिग्री पार

रतलाम। पूरा देश इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। वहीं नौतपा लगने के बाद से गर्मी का और प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश भी इससे अछूता नहीं रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार हो चला है। तेज गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दोपहर तक सड़कें सुन सपाट हो जाती है।

 ये खबर भी पढ़ें : This upcoming SUV of Citroen seen on the roads before launch

भीषण गर्मी से न सिर्फ इंसान बल्कि पशु पक्षी भी परेशान हैं। ऐसा ही एक वीडियो रतलाम जिले से सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां तेज गर्मी के कारण पेड़ पर लटके चमगादड़ों की मौत हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई चमगादड़ गर्मी से मूर्छित होकर पेड़ों से नीचे गिर रहे हैं। भीषण गर्मी से पक्षियों की मौत हो रही है। इससे पहले बालाघाट जिले में भी चमगादड़ों की मौत के मामले सामने आ चुके है।

ये खबर भी पढ़ें : ईडी ने मंत्री आलमगीर से साढ़े नौ घंटे की पूछताछ

पशु-पक्षी प्रेमी इस स्थिति को लेकर काफी चिंतित है। उन्होंने जिला प्रशासन नगर निगम एवं आम जनता से अपील की है कि पशुओं के लिए पानी की टंकियां रखें साथ ही पक्षियों के लिए पेड़ों पर सकोरे रखें। आम जनता की अपेक्षा है कि जिस तरह से भीषण सर्दियों में नगर निगम अलाव जलती है इस तरह से शहर में वाटर फाइटर के माध्यम से पानी का छिड़काव होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : वोडाफोन-आइडिया के शेयर में निवेशकों की अचानक बढ़ी दिलचस्पी

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

बता दें, मौसम विभाग कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमे रतलाम, धार और राजगढ़ जिले भी शामिल है। राजगढ़ जिला कल मध्य प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, यहां का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह रतलाम और धार जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मियों इन वजहों से पिएं नारियल पानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो स्टेशन विश्व की आठ सबसे ऊँची मूर्तियाँ विलुप्त व्यंजन फाड़ा लापसी