Join us?

विदेश

International News: पुतिन ने रूस के लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने का किया आग्रह

मास्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रूसी परिवारों को देश के जातीय अस्तित्व की खातिर कम से कम दो बच्चे पैदा करने चाहिए और अगर इसे विकसित और फलना-फूलना है तो तीन या अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए।
पुतिन ने उरल्स क्षेत्र में एक टैंक फैक्ट्री में कर्मचारियों से कहा कि अगर रूस के लोगों को अपनी पहचान बनाए रखनी है तो प्रति परिवार को कम से कम दो बच्चे पैदा करनी चाहिए। एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस में जन्म दर 1990 के दशक से लगातार गिर रही है।
वहीं, पिछले वर्ष फरवरी माह में शुरू हुए यूक्रेन और रूस के युद्ध के बाद से देश में तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। पुतिन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रूस की जनसंख्या को बढ़ाना आने वाले दशकों के लिए हमारा लक्ष्य होगा। दो साल पहले यूक्रेन में युद्ध शुरू करने के बाद से रूस के कई लोगों की मौत हुई है।
इतना ही नहीं, हजारों लोग संघर्ष के विरोध में या लड़ने के लिए बुलाए जाने के डर से देश छोड़कर भाग गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button