Join us?

विदेश

International News:रूस और कजाकिस्तान के कई इलाके जलमग्न, लाखों ने छोड़ा घर

मॉस्को। यूराल नदी में पानी बढ़ने के बाद बुधवार को रूस और कजाकिस्तान के शहरों और कस्बों में बाढ़ आ गई है। इससे एक लाख से अधिक लोगों को इलाका खाली करना पड़ा है। रूसी शहर आरेनबर्ग के कई हिस्से पानी में डूब गए हैं। वहीं, कजाकिस्तान में बाढ़ के कारण 97,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मॉस्को से 1,200 किमी पूर्व में 550,000 आबादी वाले शहर आरेनबर्ग में, सैकड़ों घर डूब गए हैं। कम से कम 7,700 लोगों को यहां से निकाला गया है, क्योंकि यूराल नदी तेजी से खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रही है। शहर के निकट के क्षेत्र पानी में डूबे दिखाई दे रहे हैं।
कुरगन में 4,500 लोगों को निकाला गया और आशंका है कि हजारों लोगों को और सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की जरूरत पड़ सकती है। आरेनबर्ग में रहने वालों का कहना है कि उन्होंने इतनी भयावह स्थिति पहले नहीं देखी। ऐसी बाढ़ यहां पहले नहीं आई थी। रूसी अधिकारियों ने कहा कि 10 हजार से अधिक घरों में पानी भर गया है, जिनमें से अधिकांश आरेनबर्ग क्षेत्र में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button