खेल

GT vs CSK, IPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में गुरुवार, 21 मई को अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। प्लेऑफ की रेस को देखते हुए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुजरात टाइटंस की नजर टॉप-2 में जगह पक्की करने पर होगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह करो या मरो का मैच साबित हो सकता है।

पॉइंट्स टेबल में GT की नजर टॉप-2 पर

गुजरात टाइटंस इस समय 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है और टीम की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद से है। ऐसे में बड़ी जीत टीम के नेट रनरेट को और मजबूत कर सकती है। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

GT vs CSK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात ने 5 मैच जीते हैं, जबकि CSK को 4 मुकाबलों में जीत मिली है।

कुल मैच: 9
गुजरात टाइटंस जीती: 5
चेन्नई सुपर किंग्स जीती: 4

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए ज्यादा आसान नहीं रही है। गेंदबाजों को यहां लगातार मदद मिली है। पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 86 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में एक बार फिर गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं।

अहमदाबाद मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना बेहद कम है और फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं। वहीं राशिद खान मध्य ओवरों में मैच पलटने का दम रखते हैं। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन पर टिकी होंगी। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी GT बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं।

संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अर्शद खान, कगिसो रबाडा, साई किशोर, मोहम्मद सिराज

कब और कहां देखें मुकाबला?

मैच: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
तारीख: 21 मई 2026, शाम 7:30 बजे
मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button