उत्तराखण्ड

मौत का धमाकाः हॉस्पिटल के AC में ब्लास्ट होने से लगी आग, 1 मरीज की गई जान, कई गंभीर घायल

देहरादून. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पैनेसिया हॉस्पिटल के एसी में ब्लास्ट होने से आग लग गई. घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. घटना में 10 लोग घायल हुए हैं. 2 की हालत गंभीर है. ब्लास्ट होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया. घटना में स्टाफ के कई लोग भी घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि पूरा मामला हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल का है. जहां एसी में शार्ट सर्किट हुआ और फिर ब्लास्ट हो गया. घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. वहीं आग लगने से अस्पताल में धुआं फैल गया. जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने जैसे-तैसे आईसीयू में भर्ती 6 मरीजों को बाहर निकाला और दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. इस दौरान कई लोग घायल हुए, जिनमे से 2 की हालत नाजुक है.

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान अस्पताल में फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया गया. बचाव कार्य में लगे 3 पुलिस कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से इलाज के लिए भर्ती कराया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button