Join us?

मनोरंजन

Entertainment News: विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर के घर गूंजी किलकारियां, पिता बने 12वीं फेल फेम एक्टर

नईदिल्ली। विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 12वीं फेल फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचा दिया है। विक्रांत मैसी को इस फिल्म से काफी फेम मिला। विक्रांत मैसी इस फिल्म के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के घर खुशखबरी आई है। एक्टर ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया उनके घर में एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है। विक्रांत मैसी की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 12वीं फेल हिट होने के बाद अब विक्रांत मैसी की पर्सनल लाइफ से जुड़ी खुशखबरी आई है। विक्रांत मैसी अब पिता बन गए हैं। शीतल ठाकुर ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद से एक्टर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। विक्रांत मैसी ने पिता बनने की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल से लोगों को दी। विक्रांत मैसी ने मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। विक्रांत मैसी को फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी बधाई देते हुए नजर आए। विक्रांत मैसी ने इस पोस्ट को एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं विक्रांत मैसी का ये पोस्ट, जो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button