Join us?

मनोरंजन

Entertainment News: फेम मिलते ही सपना चौधरी का बदल गया पूरा लुक

नईदिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सपना चौधरी खूबसूरती और डांसिंग के मामले में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। सपना चौधरी की हर अदा पर लोग फिदा हैं। बता दें कि इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए सपना चौधरी ने काफी मेहनत की है। मालूम हो कि जैसे ही सपना चौधरी को फेम मिला वैसे ही उनका लुक भी बदल गया है। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की पुरानी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई इस तस्वीर में सपना चौधरी ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। फेमस होने से पहले सपना चौधरी का लुक काफी सिंपल था। लोगों की मानें तो पहले सपना के चेहरे पर चमक नहीं थी। हालांकि उस समय में सपना काफी अच्छी लगती थीं। सामने आई इस तस्वीर में सपना चौधरी अपना किलर एक्सप्रेशन दिखा रही हैं। उस समय भी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का अंदाज बेहद कातिलाना था। बता दें कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने करियर में काफी कड़ी मेहनत की है। स्टेज शो करने वाली सपना चौधरी आज स्टार बन गई हैं। सपना चौधरी के ठुमकों पर सभी लोग जान छिड़कते हैं। इतने साल बाद अब सपना चौधरी का पूरा लुक बदल गया है। सिंपल सी दिखने वाली सपना चौधरी अब बेहद ग्लैमरस लगती हैं। इस बात की गवाही सपना चौधरी का इंस्टाग्राम अकाउंट देता है। सामने आई इस फोटो में हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी देसी लुक में दिखाई दे रही हैं। इस साड़ी को सपना चौधरी ने इस तरह से कैरी किया है कि वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का हर अवतार निराला है। इस फोटो में सपना चौधरी बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। सपना का ये लुक देख फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। बताते चलें कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में धमाल मचाया था। इस शो की वजह से सपना काफी फेमस हो गई थीं। हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी ने यूपी-बिहार के लोगों को भी अपना दीवाना बना लिया हैं। सपना चौधरी ने खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियोज में अपना जलवा बिखेरा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button