जल्द OTT में रिलीज होने वाली है Dhurandhar 2, जानिए कहाँ देख सकते हैं साल की सुपरहिट फिल्म

बॉलीवुड के दमदार एक्शन और स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी की चर्चा जब भी होती है, तो धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का नाम सबसे ऊपर आता है. एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देने की तैयारी कर ली है. लंबे समय से फैंस इस सवाल का इंतजार कर रहे थे कि आखिर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) कब और कहां स्ट्रीम होगी. अब इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की OTT रिलीज डेट लगभग कन्फर्म मानी जा रही है. खबर है कि भारत में यह फिल्म 05 जून 2026 शाम 7 बजे से JioHotstar पर स्ट्रीम की जा रही है, जबकि इंटरनेशनल दर्शकों के लिए इसे Netflix पर रिलीज किया जाएगा. खास बात यह है कि OTT पर फिल्म का अनकट वर्जन भी देखने को मिलेगा, जिसमें थिएटर में नहीं दिखाए गए कुछ एक्स्ट्रा सीन्स शामिल हो सकते हैं.
फ़िल्म की अब तक की कमाई
फिल्ममेकर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1800 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. रणवीर सिंह के साथ फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारों ने भी दमदार अभिनय किया है. फिल्म की कहानी देशभक्ति, जासूसी मिशन और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर है, जिसने दर्शकों को सीट से बांधे रखा.


