मध्यप्रदेश
Trending

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन

भोपाल : उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने विजयादशमी के पावन पर्व पर नेहरु नगर भोपाल स्थित पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर परंपरागत विधि से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। शस्त्र पूजन हमारी गौरवशाली परंपरा है, जो न केवल शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है बल्कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की प्रेरणा भी देता है।उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा स्थापित करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button