मध्यप्रदेश

होटल में मिले प्रेमी जोड़े के शव, साथ में शराब बोतल और जहर भी मिला, घर से शॉपिंग बोलकर निकली थी युवती

रीवा): मध्यप्रदेश के जिला रीवा से एक हिलाने वाली और समसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां एक होटल के कमरे में लड़का और लड़की के शव मिलने से सननसी फैल गई। दोनों के गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड होने की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कमरे में जहर और बीयर की बोतल भी मिली है जो कई सवाल खड़े कर रही है।

 

बुधवार को होटल पहुंचे थे दोनों

यह प्रेमी जोड़ा एक ही गांव का रहने वाला था और लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जांच में सामने आय़ा है कि युवती घर से खरीददारी की बात बोलकर निकली थी लेकिन वो अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंच गई । पुलिस को कमरे से जहर के साथ ही बीयर और शराब की बोतल भी मिली है। जानकारी के मुताबिक रिंग रोड स्थित होटल के कमरा नंबर 110 में इन शवों के मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 25 साल के रवि साकेत और 22 वर्षीय काजल साकेत के तौर पर हुई है। दोनों ही रामपुर बघेलान थाने के बेला गांव के रहने वाले थे। युवती के घरवालों का कहना था कि बेटी घर से शॉपिंग करने का कहकर निकली थी लेकिन जब घर नहीं लौटी तो परिजन को चिंता हुई और उसकी तलाश की।

 

दोनों बुधवार को होटल में आए थे। गुरुवार सुबह होटल का कमरा बंद कमरा खुलवाने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। फिर पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने अंदर का नजारा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

 

कमरे में मिली शराब बोतल और जहर की खाली शीशी से आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर का सेवन किया होगा और उनकी मौत हो गई। लिहाजा शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है और आगे की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button