लाइफ स्टाइल

Coconut Lassi Recipe : गर्मियों में ठंडक का नया ट्रेंड, घर पर बनाएं टेस्टी नारियल लस्सी …

Lifestyle Desk – गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के पेय पदार्थों की तलाश करने लगते हैं. आमतौर पर लोग लस्सी, शिकंजी या ठंडाई का सेवन करते हैं, लेकिन इस बार एक नया और हेल्दी विकल्प तेजी से पॉपुलर हो रहा है नारियल की लस्सी. स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल मानी जाने वाली यह ड्रिंक अब लाइफस्टाइल ट्रेंड बनती जा रही है.

नारियल में मौजूद प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ डिहाइड्रेशन से बचाते हैं, वहीं दही पेट को ठंडक पहुंचाने और पाचन बेहतर करने में मदद करता है. यही कारण है कि नारियल लस्सी को “परफेक्ट समर ड्रिंक” कहा जा रहा है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

सामग्री

ताज़ा दही – 1 कप
नारियल का दूध – ½ कप
शक्कर या शहद – 2-3 चम्मच
इलायची पाउडर – 1 चुटकी
बर्फ के टुकड़े – 4-5
कसा हुआ नारियल – 1 चम्मच (गार्निश के लिए)

विधि

  1. सबसे पहले मिक्सर में दही और नारियल का दूध डालें.
  2. इसमें शक्कर या शहद मिलाएं और अच्छे से ब्लेंड करें.
  3. अब इसमें बर्फ के टुकड़े और इलायची पाउडर डालकर फिर से ब्लेंड करें.
  4. जब लस्सी स्मूद और झागदार हो जाए, तो इसे गिलास में निकाल लें.
  5. ऊपर से कसा हुआ नारियल डालकर सजाएं. ठंडी-ठंडी नारियल लस्सी को तुरंत सर्व करें और गर्मी से राहत पाएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button