CG NEWS : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची अंबिकापुर

बिलासपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंबिकापुर पहुंच गई है। राहुल गांधी आज की सुबह उदयपुर से कार से निकले। इस दौरान उन्होंने शहर से लगे मेंड्राकला में लोगों से मुलाकात की। उनके साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेता मौजूद थे। राहुल गांधी शहर के खरसिया चौक स्थित नारायणी परिसर में पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची अंबिकापुर, खुली जीप पर सवार राहुल गांधी के साथ नजर आए पायलट व टीएसयहां से निकलकर वे कलाकेंद्र मैदान पहुंचेंगे, जहां उनकी विशाल सभा होगी। भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने शहर सहित जिलेभर से काफी संख्या में कार्यकर्ता अंबिकापुर पहुंचे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *