108 मेगापिक्सल कैमरा और 16GB रैम के साथ बेस्ट डील मात्र 12 हज़ार में, जनना चाहते हैं कौन सा Phone

अगर आप एक किफायती स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें धांसू कैमरा और बेहतरीन रैम हो, तो टेक्नो पोवा 6 नियो 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस फोन की खासियतें और अमेजन पर उपलब्ध डील के बारे में जानें।टेक्नो पोवा 6 नियो 5G में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जो आपको बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव देगा। इसके अलावा, इसमें 16GB तक की रैम (मेमोरी फ्यूजन के साथ) है, जिससे आप एक साथ कई ऐप्स चला सकते हैं।
कीमत और डिस्काउंट – इस फोन का 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,999 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि इस डील में आपको 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे आप इसे 12,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी 389 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है।आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत भी खरीद सकते हैं। ध्यान रखें कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
फ़ोन की पूरी जानकारी – टेक्नो पोवा 6 नियो 5G में 6.67 इंच का एचडी+ LCD पैनल है, जिसका रेजॉलूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है, जो आपको स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल्स का अनुभव देगा।इसमें 8GB तक की LPDDR4x रैम और 256GB तक के UFS 2.2 स्टोरेज की सुविधा है। इसके अलावा, फोन में 8GB वर्चुअल रैम भी है, जिससे कुल रैम 16GB तक बढ़ जाती है। यूजर्स इस फोन की मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।फोटोग्राफी के लिए, इस फोन में ड्यूल एलईडी फ्लैश और एआई लेंस के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो आपके सेल्फी को और भी खूबसूरत बनाएगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे आप लंबे समय तक बिना चार्ज किए फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।




