उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को आज दिल्ली में मिलेगा पद्म भूषण, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

देहरादून. नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आज उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण (Bhagat Singh Koshyari Padma Bhushan) से सम्मानित किया जाएगा. भगत सिंह कोश्यारी, जिन्हें उत्तराखण्ड राज्य में ‘भगत दा’ के नाम से जाना जाता है, एक प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, पत्रकार और समर्पित राष्ट्रवादी नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन जन सेवा और समाज के गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया है.

17 जून, 1942 को बागेश्वर जिले के पहाड़ी इलाके के सुदूर गांव पलानधुरा में जन्मे कोश्यारी ने अपनी ग्रामीण पृष्ठभूमि के बावजूद दृढ़ संकल्प के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त की और 1964 में आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध अल्मोड़ा कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी की. उन्होंने 1964-1965 के दौरान राजा का रामपुर (एटा, उत्तर प्रदेश) में व्याख्याता के रूप में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की. हालांकि, शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दृष्टि से प्रेरित होकर, उन्होंने 1965 के बाद से स्‍वयं को पूरी तरह से शैक्षणिक और समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button