उत्तराखण्ड

Rudraprayag में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

Car Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में बुधवार देर रात एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। SDRF के कमांडेंट IPS अर्पण यदुवंशी ने गुरुवार को बताया कि मध्य रात्रि समय 23:54 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया है।

 

सूचना के अनुसार वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि SDRF नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचना मिलते ही अगस्तमुनि पोस्ट से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में बचाव टीम तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई। जहां पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था।

 

वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। यदुवंशी ने बताया कि बचाव टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए शवों को खाई से निकालने का अभियान प्रारंभ किया गया, जिसमें अब तक एक शव को निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया गया है, जबकि शेष शवों को निकालने की कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों में नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह (30) निवासी औरिंग, अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, (35) और अंशुल पुत्र धनपाल, (28) दोनो निवासी ग्राम सुरसाल, जनपद रुद्रप्रयाग हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक अग्रिम कारर्वाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button