देश-विदेश

जंग के बीच ईरान का कड़ा कदम, इजरायल के लिए जासूसी के आरोपी प्रमुख सुरक्षा अधिकारी को दी फांसी

International Desk: ईरान ने इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में अपने एक वरिष्ठ अधिकारी मेहदी फरीद (Mehdi Farid) को फांसी दे दी है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब ईरान और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान की न्यायपालिका के मुताबिक, मेहदी फरीद “पैसिव डिफेंस” से जुड़े एक अहम विभाग में निदेशक थे। उन पर आरोप था कि उन्होंने मोसाद को संवेदनशील जानकारी देने की कोशिश की, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, सरकारी ढांचे और रक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल थीं।जांच के दौरान उन्हें दोषी पाया गया और ईरान की सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा।

अदालत ने इसे “करप्शन ऑन अर्थ” जैसा गंभीर अपराध माना, जिसके तहत उन्हें मौत की सजा दी गई। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ईरान की तरफ से कड़ा संदेश देने के लिए उठाया गया है, ताकि देश के अंदर सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और दुश्मनों को चेतावनी दी जा सके।हालांकि, इस घटना के बाद मानवाधिकार संगठनों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि ईरान में फांसी की सजा के मामलों में तेजी आई है और कई मामलों में पारदर्शिता की कमी देखी जा रही है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस और तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button