मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाेपाल,। देश की पहली महिला शिक्षक, समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की आज मंगलवार काे जयंती है। उन्होंने महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई और भारत में महिला शिक्षा की अगुआ बनीं। सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव ने उन्हें याद कर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा- महिला सशक्तिकरण की प्रतिमान, महान समाज सेविका, सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। छुआछूत, सती प्रथा, बाल-विवाह जैसी कुरीतियों से समाज को मुक्त कराने के लिए उनके प्रयास नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए युग का सूत्रपात करते हैं। उनके चरणों में शत्-शत् नमन।

Related Articles

Back to top button