उत्तरप्रदेश

बिहार की राजनीति में नया मोड़, सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

पटना: CM Nitish Kumar : बिहार की राजनीति से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर कीर्तिमान रचने वाले नीतीश कुमार के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।नामांकन के वक्त दिग्गजों का जमावड़ानीतीश कुमार जब नामांकन करने पहुंचे, तो उनके साथ एनडीए की एकजुटता साफ नजर आई। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद 27 फरवरी को ही उन्होंने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन मात्र एक साल के भीतर उनके दिल्ली जाने के फैसले ने सबको चौंका दिया  है।

Related Articles

Back to top button