लाइफ स्टाइल

घर में पड़े सूखे नारियल से बनाएं शुद्ध नारियल तेल, मिक्सी में पीसकर ऐसे तैयार करें Coconut Oil

अक्सर पूजा-पाठ या किसी फंक्शन के बाद घर में कई नारियल आ जाते हैं। लेकिन अगर आपको सूखा नारियल या उससे बनी मिठाई खाना पसंद नहीं है, तो इन्हें बेकार जाने देने की जरूरत नहीं है। आप इन्हीं सूखे नारियलों से घर पर बिल्कुल शुद्ध और खुशबूदार नारियल का तेल बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि घर का बना यह तेल कई महीनों तक खराब नहीं होता। इसकी महक इतनी प्यारी होती है कि पूरे घर में खुशबू फैल जाती है। आप इस तेल को चेहरे या बालों में लगाएं, दोनों में अच्छी चमक आ जाती है। चाहें तो इसे खाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इतना प्योर तेल स्किन और हेयर के लिए इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर रहता है।

Related Articles

Back to top button