उत्तराखण्ड

वाराणसी दौरे की तैयारियां तेज, पीएम मोदी की यात्रा को लेकर हलचल

वाराणसी: होली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक 8 मार्च को पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ सकते हैं। दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की टीम आज वाराणसी पहुंची है और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगी। टीम केंद्रीय परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण भी करेगी। परियोजनाओं की होगी समीक्षा: बताया जा रहा है कि पीएमओ की टीम विभिन्न केंद्रीय योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का आकलन करेगी। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास और अन्य प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की जा रही है, वहीं संबंधित विभागों को कार्यों की स्थिति दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों की समीक्षा और नई परियोजनाओं की सौगात के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा अभी शेष है।

 

Related Articles

Back to top button