खेल

सुपर 8 का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, 8 टीमों के बीच होंगे 12 मुकाबले, टीम इंडिया कब-कब खेलेगी?

T20 World Cup 2026 Super 8 All Match: टी20 विश्व कप 2026 में 18 फरवरी के दिन जैसे ही पाकिस्तान की टीम ने अपना ग्रुप स्टेज का चौथा मैच जीता तो सुपर 8 का शेड्यूल तय हो गया. पाकिस्तान सुपर 8 में एंट्री करने वाली सबसे आखिरी यानी 8वीं टीम बनी है. सुपर 8 की जंग 21 फरवरी से शुरू होगी. सभी 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांट दिया गया है. हर ग्रुप की चार टीमें आपस में 3-3 मैच खेलेंगी और आखिर में टॉप 2 पर रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा.

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 की टीमें

ग्रुप 1- ग्रुप 1 में इंडिया, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, जिम्बाब्वे की टीमें हैं, जिनके सभी मैच भारत में होना है.

ग्रुप 2- ग्रुप 2 में शामिल इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान के सुपर 8 वाले मैच श्रीलंका में होंगे.

टीम इंडिया कब-कब खेलेगी अपने सुपर 8 के मैच?

टीम इंडिया ग्रुप 1 में है. उसे कुल तीन मैच खेलना है. पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी. फिर उसे 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से भिड़ना है. आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 1 मार्च को खेलेगी.

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 का पूरा शेड्यूल

21 फरवरी- न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान (आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो) 7:00 PM

22 फरवरी- इंग्लैंड vs श्रीलंका (पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकेले) 3:00 PM

22 फरवरी- भारत vs दक्षिण अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद) 7:00 PM

23 फरवरी- जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई) 7:00 PM

24 फरवरी- इंग्लैंड vs पाकिस्तान (पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकेले) 7:00 PM

25 फरवरी- न्यूजीलैंड vs श्रीलंका (आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो) 7:00 PM

26 फरवरी- वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद) 3:00 PM

26 फरवरी- भारत vs जिम्बाब्वे (एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई) 7:00 PM

27 फरवरी- इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड (आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो) 7:00 PM

28 फरवरी- पाकिस्तान vs श्रीलंका (पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकेले) 7:00 PM

1 मार्च- जिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली) 3:00 PM

1 मार्च- भारत vs वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स, कोलकाता) 7:00 PM

Related Articles

Back to top button