व्यापार

Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹3980 सस्ता, चांदी ₹65000 फिसली; चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 3980 रुपये कमजोर हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 3650 रुपये गिरा है। आज 8 फरवरी को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 156750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 156600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5087.73 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली143700156750
मुंबई143550156600
अहमदाबाद143600156650
चेन्नई143550156600
कोलकाता143550156600
हैदराबाद143550156600
जयपुर143700156750
भोपाल143600156650
लखनऊ143700156750
चंडीगढ़143700156750

जेपी मॉर्गन ने उम्मीद जताई है कि साल के आखिर तक सोने की कीमतें 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगी। सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर से डिमांड के चलते ऐसा होगा। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल-बैंकों की ओर से सोने की खरीद 800 टन रह सकती है।

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी ने भी वीकली बेसिस पर गिरावट देखी है। एक सप्ताह में भाव 65000 रुपये नीचे आया है। 8 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत 285000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये से ज्यादा था। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 74 डॉलर प्रति औंस पर है।

Related Articles

Back to top button