बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में अप्रेंटिसशिप के 600 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से स्टार्ट कर दिए गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 25 जनवरी तक जारी रहेंगे।
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.bank.in पर जाकर भर सकते हैं। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।
पात्रता एवं मापदंड
अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 30 नवंबर 202 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
इन स्टेप्स से कर सकते हैं अप्लाई
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/bomdec25/ पर विजिट करें।
- अब आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करना होगा।
- मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
- अब आपको अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करना होगा।
- इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लेना है। प्रिंट लेने की लास्ट डेट 9 फरवरी 2026 निर्धारित है।




