खेल
Trending

पाकिस्तानी के इस दिग्गज क्रिकेटर के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर गोलियां चली हैं । पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के जिस घर पर हमला हुआ है उसका नाम हुज्र है। उनका यह घर खैबर पख्तूनख्वा में स्थित है। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त नसीम का परिवार घर पर ही था। इस हमले में उनके घर को काफी नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में घर की खिड़की, पार्किंग एरिया और मेन गेट को नुकसान पहुंचा है।

बता दें कि जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त नसीम शाह का परिवार घर के अंदर ही था। हालांकि, किसी को भी चोट नहीं आई है। परिवार के सभी लोग सही सलामत हैं। इस हमले के बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अब नसीम शाह के घर के बाहर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नसीम के छोटे भाई हुनेन शाह और उबैद शाह उस समय घर पर थे या नहीं।

जिस वक्त नसीम शाह के घर पर हमला हुआ, उस वक्त वह अपने परिवार के साथ मौजूद नहीं थे। नसीम पाकिस्तान टीम के साथ रावलपिंडी में थे। बता दें कि नसीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैच की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं, जिसका आगाज 11 नवंबर से होने वाला है। इसके बाद नसीम शाह पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली ट्राई सीरीज में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच खेलेगी। पहला वनडे मैच 11 नवंबर को रावलिंपडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बाकी दो वनडे मैच भी इसी मैदान पर खेले जाने है। दूसरा वनडे मैच 13 नवंबर और तीसरा वनडे मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद एक टी-20 त्रिकोणीय सीरीज भी खेली जाएगी, जिसमें पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा जिम्बाब्वे की टीम भी शामिल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button