दिल्ली
Trending

दिल्ली का नया सीएम कौन होगा? बीजेपी के फैसले पर सबकी नजरें टिकीं

आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

आज 11 फरवरी 2025 को दिल्ली में तापमान 25.75°C दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.76°C और अधिकतम 28.58°C तक पहुंच सकता है।

  • नमी का स्तर 14% है, जबकि हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है।
  • सूरज सुबह 07:02 बजे निकला और शाम 06:07 बजे डूबेगा।

कल यानी 12 फरवरी 2025 को हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

  • न्यूनतम तापमान 16.44°C और अधिकतम 27.98°C तक रहने की संभावना है।
  • नमी का स्तर 19% तक बढ़ सकता है।

दिल्ली चुनाव 2025: कांग्रेस फिर हुई खाली हाथ

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। यह लगातार तीसरी बार है जब पार्टी का खाता भी नहीं खुला। कभी 15 साल तक दिल्ली की सत्ता पर राज करने वाली कांग्रेस के लिए यह एक और बड़ा झटका है। दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा, “इस बार की हार पिछली बार से अलग है,” हालांकि, उन्होंने ज्यादा सफाई देने से बचते नजर आए।

बीजेपी किसे बनाएगी दिल्ली का नया मुख्यमंत्री?

आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके हटने के बाद अब 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, बीजेपी ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।
बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया,
“शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से लौटने के बाद होगा। पीएम मोदी 14 या 15 फरवरी को भारत लौट सकते हैं।”

बीजेपी की बड़ी जीत और जश्न का माहौल

चुनाव नतीजों के बाद दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी और धन्यवाद रैलियां निकालीं।

शनिवार को आए चुनावी नतीजों में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर कब्जा जमाया और जबरदस्त वापसी की।

  • AAP को 22 सीटें मिलीं
  • कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला

यह बीजेपी की अब तक की सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जा रही है। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। दिल्ली चुनाव से जुड़ी बाकी अहम खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button