उत्तरप्रदेश
सगाई टूटी तो विलेन बने युवक ने रची ऐसी साजिश, साले को जेल भिजवाने के लिए CM योगी को दी जान से मारने की धमकी

Prayagraj News: प्रयागराज पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को फंसाने के उद्देश्य से उसके नाम का उपयोग कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आवास बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डीसीपी (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नितेश कटियार ने पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को फंसाने के उद्देश्य से उसके नाम का दुरूपयोग करते हुए वाट्सऐप पर मुख्यमंत्री के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मऊआइमा थाने में शाहजहांपुर के नितेश कटियार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था और आज उसे मऊआइमा थानाक्षेत्र में बरईपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।




