एंकर ने पूछा ”रेट क्या है” तो गुस्से तिलमिला उठीं ये सिंगर, मारने के लिए निकाल ली चप्पल

मुंबई. भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव स्टेज शो के दौरान एंकर को मार चप्पल से मार रही हैं। अब सब के मन में यही सवाल होगा कि आखिर ऐसा क्या हो गया, जो निशा उपाध्याय को इतना गुस्सा आया कि उन्हें एंकर को मारने के लिए चप्पल निकाल ली। तो आइए जानते हैं वजह?
दरअसल, एंकर ने जब स्टेज पर परफॉर्म कर रही निशा उपाध्याय से उनका रेट पूछा तो सिंगर तिलमिला उठीं और उन्होंने उसे मारने के लिए चप्पल निकाल ली।

एंकर ने निशा से मंच पर कहा कि उनका रेट क्या है। यह सुनते ही निशा भड़क उठीं और एंकर पर अपना गुस्सा निकालने लगी। इसके बाद उनके बीच बचाव के लिए कई लोग आए लेकिन निशा का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह कहती दिखीं कि ये रेट बताएगा मेरा।

इस वीडियो को देखने के बाद निशा उपाध्याय के फैंस भी हैरान रह गए और उनका सपोर्ट करते नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, भोजपुरी सिंगर के साथ इस तरह का व्यवहार गलत है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। दूसरे ने कहा- बहादुर महिला तुमने जो किया बहुत ही अच्छा किया।




