Join us?

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बदला मौसम का मिजाज, कई जगहों पर हुई बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। जगदलपुर के साथ ही रायपुर, बिलासपुर व प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चली। हालांकि दोपहर के वक्त तेज धूप भी निकल गई और इसके चलते उमस व गर्मी बढ़ी, लेकिन देर शाम फिर से मौसम का मिजाज बदल गया और रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चली। बारिश व ठंडी हवाओं ने अधिकतम तापमान में गिरावट ला दी है।

ये खबर भी पढ़ें : Express your rights and press the EVM button: Rajan

इन क्षेत्रों में हुई बारिश: मंगलवार को लोहांडीगुड़ा- मानपुर में 3 सेमी, जगदलपुर-गीदम-दरभा- माकड़ी -अंतागड़ में 2 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने साड़ी पहन दिखाया देसी लुक

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। साथ ही पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा,जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दुर्ग का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा।मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा, उसके बाद ही मौसम का रुख बदलेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडकता भी बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

ये खबर भी पढ़ें : National News: केरल में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर राज्य सरकार ने अलर्ट जारी

उसके बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा।

ये खबर भी पढ़ें : Mp News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की लू से बचाव की एडवाइजरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button