
वजन घटाना है? तो सुबह की इन 5 आदतों को अपनाना शुरू कर दीजिए- अगर आप सच में वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी कुछ आदतों को बदलना बहुत ज़रूरी है। गड़बड़ लाइफस्टाइल और खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से वजन घटाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह की शुरुआत कुछ अच्छी आदतों के साथ करनी होगी। सुबह का वक्त वैसे भी ऐसा होता है जब शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और बॉडी ज्यादा कैलोरी जलाती है। इसलिए वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इन 5 सुबह की आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
वजन कम करने में मदद करने वाली 5 सुबह की आदतें
- उठते ही गुनगुना पानी पिएं सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव हो जाता है और अंदर जमा गंदगी यानी टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। चाहें तो इस पानी में थोड़ा नींबू का रस और एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। इससे पेट साफ होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। ये आदत आपकी भूख को कंट्रोल करने में भी सहायक होती है।
- हेल्दी नाश्ता ज़रूर करें अक्सर लोग वजन कम करने के चक्कर में नाश्ता ही छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। दिन की शुरुआत एक अच्छे और हेल्दी ब्रेकफास्ट से करनी चाहिए, जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है और बार-बार कुछ उल्टा-पुल्टा खाने का मन नहीं करता। कोशिश करें कि नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स ज़रूर हों। जैसे – उबले अंडे, पनीर, दलिया, स्प्राउट्स, फल, ड्रायफ्रूट्स या मल्टीग्रेन ब्रेड।
- थोड़ी देर टहलें या हल्का वर्कआउट करें सुबह की ताज़ी हवा में 30 से 45 मिनट टहलना या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ कैलोरी बर्न होती है, बल्कि मूड भी अच्छा रहता है। अगर वक़्त की कमी है तो सिर्फ स्ट्रेचिंग, योगा या रस्सी कूदना (स्किपिंग) भी कर सकते हैं। रेगुलर एक्सरसाइज करने से फैट कम होता है और शरीर धीरे-धीरे शेप में आने लगता है।
- थोड़ी धूप ज़रूर लें सुबह की हल्की धूप आपके शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इससे विटामिन-डी मिलता है, जो हमारी सेहत के लिए जरूरी है। इसकी कमी से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और वजन घटाने में मुश्किल आती है। रोज़ 15-20 मिनट धूप में बैठने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है और आपका शरीर एक्टिव महसूस करता है।
- पूरे दिन का प्लान तैयार करें सुबह-सुबह थोड़ा समय निकालकर दिनभर के खाने और एक्टिविटी का एक छोटा-सा प्लान बना लें। जैसे – लंच और डिनर में क्या खाना है, कब खाना है, वर्कआउट कब करना है और कितनी कैलोरी लेनी है। ये छोटी-छोटी बातें दिनभर आपको फोकस में रखेंगी और आप अनहेल्दी चीज़ें खाने से भी बच जाएंगे। इस तरह आप पूरे डिसिप्लिन के साथ अपने वजन घटाने के टारगेट को हासिल कर पाएंगे।

