मध्यप्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर

 

राजगढ़। ब्यावरा- सिरोंज राजमार्ग पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम निवानिया जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बूलेंस वाहन की मदद से सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती रात ब्यावरा-सिरोंज राजमार्ग पर ग्राम निवानिया जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विशाल(26) पुत्र बाबूलाल प्रजापति और मुरारी(27) पुत्र विष्णू प्रजापति निवासी मधुसूदनगढ़ जिला गुना गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एम्बूलेंस वाहन की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। बताया गया है कि दोनों युवक ब्यावरा मंडी में लहसुन बेचकर गांव मधुसूदनगढ़ जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button