राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: आज बन रहा रवि योग, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: वैदिक पंचांग अनुसार, आज वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज रामानुज जयन्ती, स्कन्द षष्ठी, रवि योग, आडल योग, विडाल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण करेंगे।

साथ ही आज आर्द्रा नक्षत्र रात को 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद पुनर्वसु शुरू हो जाएगा। साथ ही आज सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काम- कारोबार के लिहाज से लाभदायक रह सकता है। साथ ही नौकरी में उन्नति और आय में वृद्धि के संकेत हैं।। वहीं आज कुंभ राशि वालों को रवि योग बनने से नई ऊर्जा मिल सकती है। वहीं नए कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज रवि योग आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिल सकता है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन धन लाभ के संकेत दे रहा है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। वहीं कुछ फिजूल खर्चे हो सकते हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

रवि योग आपके लिए सकारात्मक परिणाम ले सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों से सहयोग मिलने के योग हैं। साथ ही मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज मानसिक शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

रवि योग के आज आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नेतृत्व क्षमता बढ़ सकती है। करियर में उन्नति और मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। कामकाज में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही कार्यस्थल पर लापरवाही बरतनें से बचें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

रवि योग से भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। वहीं दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ने के योग हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपको मेहनत का फल मिल सकता है। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। साथ ही किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

रवि योग आपके लिए आज कई शुभ परिणाम ले कर आ सकता है। शिक्षा और करियर में सफलता मिल सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन काम- कारोबार के लिहाज से लाभदायक रह सकता है। साथ ही नौकरी में उन्नति और आय में वृद्धि के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रह सकता है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

रवि योग बनने से नई ऊर्जा मिल सकती है। वहीं नए कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। साथ ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं आर्थिक में सुधार हो सकता है।

Related Articles

Back to top button