राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: कन्या और कुंभ को आज मिलेंगे 3 शुभ संकेत, यहां देखें 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

10 May 2026 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज  शीतलाष्टमी व्रत है। आज देर रात 2 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 50 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक शुरू है। ऐसे में सभी राशियों के लिए दिन खास रहने वाला है।  जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। किसका दिन बेहद खुशनुमा रहने वाला है और किन राशियों के लोगों को संभलकर चलना होगा। यहां विस्तार से पढ़िए अपना दैनिक राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आज खर्चो के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। आज बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं। उचित मार्गदर्शन की जरूरत रहेगी, जिसमें आपका सहयोग कारगर साबित होगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि

वषभ राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें। आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे। अपने स्वभाव में संतुलन बनाए रखें आपके सभी काम बनेंगे अधिक क्रोध करने से बचें। आज पुत्र पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। बिजनेस में आपको कठिन मेहनत से अच्छा लाभ होगा। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापार की गति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। परिवार में किसी खास रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। आज बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज कुछ नए काम भी अचानक सामने आ सकते हैं। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। ऑटोमोबाइल के बिजनेस में अच्छी सेल से लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी इम्पोर्टेन्ट काम को करने से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। घर बनवाने का काम तेजी से बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- ऑरेंज
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह उलझने से बचें। इससे आपका ही समय बचेगा। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे तो समाज में सम्मान मिलेगा। संयम रखने से रुकी योजनाएं सफल होंगी। किसी तरह की मानसिक उलझन से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज आप नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, जिसमें आपका पैसा खर्च होगा। आज अचानक किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। आज अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे। जहां तक हो सके, सकारात्मक और कॉन्फिडेंट रहें। आपके जरूरी कामकाज आज पूरे होंगे। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। आज आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है साथ ही किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप बच्चों के साथ किसी पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां बच्चों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी खुशियां आएंगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन ठीक रहने वाला है। आज घर में रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। आज हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना तथा एकाग्र चित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी सफल होंगी। दोस्तों के साथ बात कर के अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर के व्यापार से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक बड़ा ऑर्डर मिलेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन जोश से भरा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी आएगी। बाहर के ऑयली खान पान से परहेज करें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके खास काम मन मुताबिक तरीके से बनने वाले हैं, इसलिए मेहनत में बिल्कुल भी कमी ना करें। आज रोचक तथा ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने में भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज जरूरी कार्य पूरा होने से मानसिक सुकून और शांति रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है। जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। आज आपकी सेहत फिट रहेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि

मकर राशि वालों आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। आज आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। आज काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जाएंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले परिवार जनों से सलाह-मशविरा लेना उचित रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। किसी भी स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें, आपको बढ़िया सलाह मिलेगी। आज भावनाओं में आकर किसी से वादा ना करें। आज आप फिजूलखर्ची से दूर रहे और उचित बजट बनाकर चलें। किसी नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय का इंतजार करें। आज आपको कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। आज आपके साथ सब अच्छा होगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि

मीन राशि वालों आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आप किसी के साथ बेवजह न उलझे और अपने ईगो पर काबू रखें। आज अधिक सोचने विचारने से महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से भी निकल सकती है। आज सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है। आज दांपत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। आज किसी मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान बनाएगी। आप लोग साथ में मूवी देखने जाएंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 6

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button