छत्तीसगढ़ में 3 डिग्री बढ़ा तापमान, आज बारिश के आसार

रायपुर। रेमल तूफान के असर देश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। नोतपा के असर और मौसम के उतार चढ़ाव से प्रदेश में तापमान तीन डिग्री बढ़ा गया है। रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस बेमेतरा में, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये खबर भी पढ़ें : This upcoming SUV of Citroen seen on the roads before launch
मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को राजधानी का पारा 43.7 डिग्री पार कर चुका है, जो कि इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रहा। रविवार को एकाएक तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले 43.6 डिग्री सेल्सियस तक दज।
ये खबर भी पढ़ें : ईडी ने मंत्री आलमगीर से साढ़े नौ घंटे की पूछताछ
किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम से शुष्क हवाओं का आगमन निरंतर जारी है, जिसकी वजह से सोमवार को पारा 44 डिग्री से भी आगे जाने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच रायपुर सहित दुर्ग और बिलासपुर में लू चलने की भी चेतावनी दी गई है, जो कि 28 मई तक जारी रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें : वोडाफोन-आइडिया के शेयर में निवेशकों की अचानक बढ़ी दिलचस्पी
इसके बाद धीरे-धीरे क्रमिक रूप से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वामान के अनुसार प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ ही अंधड़ चलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा भी दर्ज की गई।