दिल्ली
Trending

दिल्ली में तापमान में गिरावट, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें ताजा मौसम अपडेट

मौसम अपडेट: दिल्ली में फरवरी में बढ़ी गर्मी, अब राहत की उम्मीद दिल्ली में फरवरी में ही अचानक गर्मी बढ़ने के कारण लोग परेशान हो गए हैं। अभी तक फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी तेज धूप का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब मौसम में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली के मौसम में मंगलवार के बाद कुछ बदलाव हो सकते हैं। हल्की बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री या उससे भी ज्यादा बढ़ गया। सफदरजंग मौसम केंद्र में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था। दिन में तेज धूप के कारण लोग हल्के कपड़े पहनने लगे हैं, लेकिन शाम के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 18 से 19 फरवरी के बीच तापमान में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है, वहीं पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में तापमान में गिरावट आई है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना पूर्वोत्तर भारत में चक्रवातीय गतिविधियां जारी हैं, जिसके कारण 18 से 21 फरवरी के बीच भारी बारिश हो सकती है। कुछ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 18 से 21 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। दिल्ली में मौसम में बदलाव दिल्ली में 18 फरवरी तक बादल रहने की संभावना है और सुबह हल्की धुंध भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और बदलाव हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इस आदत से खत्म होता शरीर का कैल्शियम सभी Festival के लिए परफेक्ट हेयरस्टाइल्स