जल्द ही Hardik Pandya दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग रचाएंगे शादी ! खबरों ने मचाई हलचल

Hardik Pandya Marrige : हार्दिक पांड्या अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में हार्दिक पांड्या और मॉडल महिका शर्मा की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर पर हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स और खबरों के अनुसार दोनों 22 मई को शादी के बंधन में बंध सकते है।

आपको बता दें कि 2 साल पहले ही क्रिकेटर हार्दिक पंड्या का नताशा स्टेनकोविक से तलाक हो गया था और दोनों का एक बेटा भी है। तलाक के बाद भी हार्दिक अपने बेटे का भरपूर ध्यान रखते हैं। इसके बाद से हार्दिक का नाम बहुत ही हसीनाओं के साथ जुड़ा लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें मॉडल माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को उजागर कर दिया। हाल ही में अब दोनों की शादी की बातें चल रही हैं लेकिन दोनों ने फ़िलहाल अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है।


शादी के अलावा हार्दिक फ़िलहाल अभी बुरे समय से गुजर रहे हैं। खेलते हुए चोट लगने की वजह से पिछले दो मैचों से मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।



