मनोरंजन

जल्द मां बनने वाली हैं Sambhavna Seth, 7-8 बार फेल हो चुका था IVF …

टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है. एक्ट्रेस 45 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं. शादी के 10 साल बाद संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है.

लिखा दिल छूने वाला कैप्शन

बता दें कि संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने अपने व्लॉग के जरिए भी अपनी प्रेगनेंसी की पूरी करनी शेयर किया है. उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउसमेंट के बहुत खूबसूरत फोटो शूट की फोटो शेयर किया है. जिसमें एक न्यूजपेपर कटिंग शेयर करते हुए लिखा—“सैम अवी बेबी, कमिंग सून… ब्रेकिंग न्यूज—हम प्रेग्नेंट हैं!” इसके साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी दिया—“हमारी सबसे खूबसूरत स्टोरी प्रोडक्शन में है… लव, होप और सेरोगेसी के जरिए. काउंटडाउन शुरू हो गया है.”

7-8 बार IVF हुआ फेल

एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) के लिए मां बनने का सफर आसान नहीं था. उन्होंने कई बार IVF का सहारा लिया है, उन्होंने खुद बताया कि 7-8 बार कोशिश करने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली. पिछले साल तो वो फैंस को खुशखबरी देने ही वाली थीं, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और उनका तीन महीने की प्रेग्नेंसी में मिसकैरेज हो गया था. इस दर्दनाक अनुभव ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था.

एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया था कि उन्हें कई दिनों तक इस बात की जानकारी नहीं थी और डॉक्टरों के साथ उनका अनुभव भी काफी खराब रहा. लेकिन इस मुश्किल दौर में संभावना ने हार नहीं मानी. आखिरकार उन्होंने सेरोगेसी का रास्ता चुना और अब उनकी जिंदगी में खुशियों की नई शुरुआत होने जा रही है. साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल के लिए यह पल किसी सपने के सच होने जैसा है.

गौरतलब है कि संभावना सेठ (Sambhavna Seth) को अपने करियर और पर्सनल लाइफ में कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. उनके पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) ने भी अपने बुरे दौर को लेकर खुलकर बात की थी. लेकिन इन सबके बीच अविनाश की फैमिली ने संभावना का पूरा साथ दिया, जो उनके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button