लाइफ स्टाइल

मेट्रो कार्ड रिचार्ज करवाना हुआ आसान, वॉट्सऐप आएगा काम

नई दिल्ली। WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो खुश हो जाइए। अब metro card recharge करवाना पहले से बेहद आसान हो गया है। आपको कार्ड रिचार्ज करवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें : सुमन ने धागों से रफू कर दी गरीबी

फोन में मौजूद वॉट्सऐप से ही आपका काम हो जाएगा। दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू कर दी है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के ऑफिशियल WhatsApp नंबर के जरिए ही मेट्रो कार्ड को रिचार्ज किया जा सकता है। इसके लिए यात्रियों को अपने फोन पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के वॉट्सऐप नंबर पर hi भेजने की जरूरत भर होगी। इस आर्टिकल में वॉट्सऐप के जरिए मेट्रो कार्ड रिचार्ज करवाने का पूरा प्रॉसेस बता रहे हैं-

ये खबर भी पढ़ें : ITR Filing: फाइल करते समय ऐसे करें HRA छूट का दावा

वॉट्सऐप से मेट्रो कार्ड रिचार्ज करवाने का प्रॉसेस

  • सबसे पहले वॉट्सऐप पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम का ऑफिशियल नंबर 9650855800 सेव करना होगा।
  • अब इस नंबर को WhatsApp पर सर्च कर DMRC के चैट पेज पर आना होगा।
  • यहां Hi टाइप कर सेंड करना होगा।
  • अब हिंदी या इंग्लिश में से किसी एक भाषा को चुनना होगा।
  • ये खबर भी पढ़ें : बॉडीवॉश घर पर खुद ऐसे बनाकर करें इस्तेमाल, त्वचा को होगा फायदा

  • अब Buy Ticket, Smart Card TopUP, Retrieve Ticket में से Smart Card TopUP को सेलेक्ट करना होगा।
  • अब दिए ए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब कार्ड की डिटेल्स एंटर कर अमाउंट और पेमेंट मेथड सेलेक्ट करना होगा।
  • यूपीआई पेमेंट पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा।
  • पेमेंट पूरी होने के साथ ही आपको वॉट्सऐप पर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज का स्टेटस सक्सेसफुल नजर आ जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री की पहल पर पटवारियों की हड़ताल समाप्त

कितने रुपये का मिलेगा Discount
अच्छी बात ये है कि WhatsApp  से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करते हैं तो आपको डिस्काउंट भी मिलेगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम की ओर से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके लिए मिनिमम रिचार्ज 100 रुपये है। यानी 100 के रिचार्ज पर आप 5 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। हालांकि, मैक्सिमम डिस्काउंट 10 रुपये ही रहेगा। 500 रुपये का रिचार्ज करवाते हैं तो 490 रुपये पे कर 10 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Importance of water to our health – Local News 11

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button