किशमिश और मुनक्का दोनों अंगूर से बनता है, फिर एक में बीज और एक बिना बीज के क्यों होता है, जानें अंतर

इन दिनों अंगूर का सीजन चल रहा है। मीठे और रसीले अंगूर खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। अंगूर को सुखाने पर किशमिश और मुनक्का बनते हैं। ये दोनों ड्राई फ्रूट्स अंगूर को सुखाकर तैयार किए जाते हैं, लेकिन दोनों में काफी अंतर होता है। किशमिश का रंग हल्का हरा, पीला या सुनहरा होता है और इसमें बीज नहीं होते हैं। जबकि मुनक्का गहरे ब्राउन रंग का होता है। मुनक्का में बीज होते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि जब दोनों अंगूर से ही बनते हैं तो एक में बीज और एक बिना बीज के कैसे होता है? आइये किशमिश और मुनक्का में पाए जाने वाले इसी अंतर को समझते हैं।