महिला को जिंदा निगल गया अजगर

मकास्सर । इंडोनेशिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक महिला को अजगर ने समूचा निगल लिया। महिला का शव अजगर के पेट के अंदर पाया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ये खबर भी पढ़ें : ग्रीष्मावकाश में पथिकों को गुड़ पानी पिलाने का मजा
न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव की 45 वर्षीय महिला को उसके पति और दूसरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को अजगर के पेट के अंदर पाया था। गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने न्यूज एजेंसी एएफपी
ये खबर भी पढ़ें : तपती गर्मी के मौसम में इस तरह रखें अपने पौधों की देखभाल
Tragedy struck the village of Kalempang, Indonesia, on June 6, 2024. Farida, a 50-year-old woman, vanished while in the nearby forest.
A search party formed by local men ventured into the woods in the following days. Their search led them to a massive, 20-foot python.
The… pic.twitter.com/YmGgDmfpeG
— Morbid Knowledge (@Morbidful) June 8, 2024
को बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी, जिसके बाद गांव के लोगों ने उसकी तलाशी के लिए अभियान चलाया।
अजगर के पेट में मिली 45 साल की महिला
सुआर्डी ने कहा, उसके पति को उसका सामान मिला…जिससे उसे संदेह हुआ कि वह जंगल के आसपास ही हैं। फिर ग्रामीणों ने इलाके की तलाशी ली। उन्हें जल्द ही एक बड़े पेट वाला अजगर दिखाई दिया। हमें बड़े पेट वाले अजगर को देखते ही शक हुआ जिसके बाद वे अजगर का पेट काटने के लिए सहमत हो गए। जैसे ही उन्होंने ऐसा किया, फरीदा का सिर तुरंत दिखाई देने लगा। फरीदा को सांप के अंदर पूरी तरह से कपड़े पहने हुए पाया गया।
ये खबर भी पढ़ें :Excessive consumption of these things is dangerous, ICMR advises